जुगल किशोर ज्वैलर्स के यहां खुलासा करने वाली लखनऊ पुलिस की टीम को व्यापारियों ने किया सम्मानित
JCP नवीन अरोड़ा ,jcp नीलाभ चौधरी,DCP देवेश पांडे, ADCP राजेश श्रीवास्तव व उनके सहयोगी पुलिसकर्मियों का शॉल माला शत्रुघ्न सम्मान पत्र ,वीर हनुमान सम्मान पत्र मोमेंटो दिया गया

लखनऊ| लखनऊ व्यापार मंडल एवं लखनऊ सर्राफ़ा एसोसिएशन के तत्वावधान में होटल क्लार्क अवध में आज पुलिस आयुक्त ध्रुव कांत ठाकुर एवं उनके सहयोगियों का शत्रुघ्न सम्मान समारोह आयोजित हुआ| जिसमें पुलिस आयुक्तडी के ठाकुर JCP नवीन अरोड़ा jcp नीलाभ चौधरी DCP देवेश पांडे ADCP राजेश श्रीवास्तव व उनके सहयोगी पुलिसकर्मियों का शॉल माला शत्रुघ्न सम्मान पत्र वीर हनुमान सम्मान पत्र मोमेंटो लखनऊ व्यापार मंडल एवं लखनऊ सर्राफ़ा एसोसिएशन की तरफ़ से दिया गया | मंच पर पुलिस आयुक्त DK ठाकुर jcp नवीन अरोड़ा नीलाभ चौधरी DCPदेवेश पांडेय ADCP राजेश श्रीवास्तव लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा लखनऊ सर्राफ़ा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ रस्तोगी उत्तर प्रदेशसर्राफ़ा एसोसिएशन के महेश जैन जी व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदन्त जैन वाह श्री कमल किशोर रस्तोगी संरक्षक सर्राफ़ा में उपस्थित रहे। 51 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
मंच का संचालन लखनऊ सर्राफ़ा के कोषाध्यक्ष व लखनऊ व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष संजय गुप्ता उर्फ़ बब्लू ने किया कार्यक्रम में सक्रिय योगदान लखनऊ सर्राफ़ा के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल के द्वारा किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री महेश जैन लखनऊ पुलिस द्वारा जुगलकिशोर सर्राफ़ा अमीनाबाद के के यहाँ हुई चोरी की घटना का ख़ुलासा 36 घंटे में करने पर लखनऊ पुलिस को भूरी भूरी धन्यवाद दिया और कहा कि आज तक कोई भी घटना में शतप्रतिशत बरामद की नहीं हुई है लेकिन लखनऊ पुलिस से जो कार्य किया है उसकी तुलना नहीं की जा सकती |

अमरनाथ मिश्र ने कहा के अनुभव बताता है की जब जब घटना होने के बाद हम उसमें जाम इत्यादि न करके पुलिस को समय देते हैं तो घटनाएँ अवश्य खोलती है इसमें अनुभव भी रहा है कि जब जब हमने पुलिस का समय दिया है घटना का ख़ुलासा हुआ है मगर जब जनता आक्रोशित होकर धरने पर बैठ जाती है तो पुलिस का सारा ध्यान उधर चला जाता है और अपराधी को भागने का मौक़ा मिल जाता है इसलिए घटना होने के बाद पुलिस को समय मिलना चाहिए इसी के साथ श्री मिश्र ने बताया कि शत्रुघ्न सम्मान लखनऊ व्यापार मंडल के परंपरा है यह समाज के शत्रुओं का दमन करने वाली नागरिक पुलिस को प्रत्येक वर्ष उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया दिया जाता है इसी के प्रतीक रूप में राम राम मंदिर की प्रतिकृति धनुष वाण एवं सम्मान पत्र पुलिसकर्मियों को सौंपा गया |
इसमें मानस की एक चौपाई का भी उल्लेख श्री मिश्र ने किया जाके सुमिरन तें ऋिपु नाशा नाम शत्रुघन वेद प्रकाशा। इसलिए नागरिक पुलिस एवं उनके मुखिया को व्यापारी समाज की तरफ़ से शत शत नमन।
सभा को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने संस्मरण बताया कैसे इस केस का ख़ुलासा हुआ एवं यह भी कहा कि बिना प्रभु की कृपा के इतना बड़ा कार्य संभव नहीं था उन्होंने बताया जब DCP ने उनको बताया कि सारा माल बरामद हो गया है तो उन्होंने कहा कि जब तक परिवार न आ जाए उस माल को उनको दिखाए बिना आप कुछ नहीं करेंगे और परिवार की संतुष्टि हमारी पुलिस की सफलता होगी श्री ठाकुर ने सारा श्रेय अपनी टीम को दिया और यह भी बताया की जुगल किशोर परिवार ने जो संयम और धैर्य दिखाया उसके हम प्रशंसा करते हैं उसे संयम और धैर्य के कारण ही इतने बड़े कांड का ख़ुलासा हो सका
अंत में आए हुए सभी अतिथियों का जुगल किशोर फ़र्म के मालिक श्री राजन रस्तोगी जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। क्रम में मुख्य रूप से श्री कैलाश चंद जैन कानपुर से बब्बू भइया विनोद महेश्वरी डॉक्टर राज कुमार वर्मा राम कुमार वर्मा सोनू निगम मनीष शर्मा अनुराग रस्तोगी उमेश पाटिल मनीष रविंद्र गुप्ता राम प्रकाश गुप्ता हीरालाल वर्मा सुशील गुरनानी विनोद पंजाबी कन्हैया रस्तोगी अमर सिंह कुश मिश्रा ऋितु राज रस्तोगी समीर जैन इत्यादि सैकड़ों की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे
https://rashtriyadinmaan.com
