
लखनऊ | विधानसभा के होने वाले चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता रैली लखनऊ व्यापार मंडल द्वारा व्यापार मंडल कार्यालय लाटूश रोड से निकाल कर पुराना आरटीओ ऑफिस कसाईबाड़ा हीबेड रोड तिराहा श्रीराम तिराहे होते हुए पुनः व्यापार मंडल पर समाप्त हुई।लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि लोकतंत्र में मतदान का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है हम सभी को अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करना है।
लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने सर्वप्रथम मतदान करने की शपथ दिलाई। सभी से अपील की मतदान के दिन सभी व्यापारी अपने आस-पड़ोस के लोगों को वोट डलवाने में सहयोग करें और कम से कम आप सभी लोग 10 परिवारों को जागरूक करें। अपने आसपास जो भी असहाय बुजुर्ग लोग हैं उन्हें अपने वाहन के माध्यम से मतदान केंद्र ले जाकर वोट डलवाने में सहयोग करें।
मतदाता जागरूकता रैली में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र सतीश अग्रवाल संसदीय महामंत्री विनोद अग्रवाल महामंत्री पवन मनोचा उमेश शर्मा भारत भूषण गुप्ता चंद्र प्रकाश अग्रवाल जितेंद्र सिंह चौहान अतुल त्रिपाठी नवीन अरोड़ा संजय कपूर आसित अग्रवाल राजू बोरा संजीव अग्रवाल मनीष अरोड़ा गोपाल दीक्षित राजीव अग्रवाल चंद्र प्रकाश शुक्ला कुश मिश्रा समीर जैन विभु अग्रवाल अग्रवाल हर्षित जायसवाल वसी उद्दीन सतीश मिश्रा आरिफ खान अजय दिवाकर बाजपेई जितेंद्र सुमानी |
https://rashtriyadinmaan.com
