योग दिवस की तैयारियां पूरी


14b84232903a5387e6d1bced93a68cdd_XLलखनऊ | भारतीय जनता पार्टी ने 21 जून के अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को प्रदेश में बडे़ पैमाने पर मनाने का आहृवान किया हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने बताया कि पूरे प्रदेश में योग दिवस पर योग किया जायेगा। प्रदेश की जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। योग दिवस को सामाजिक संगठन, समाज के सभी वर्गो का समर्थन मिल रहा है। इस दिवस से भारत की प्रतिष्ठा पूरी दुनियां में बढी है।
डाॅ0 मिश्र ने बताया की केन्द्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह लखनऊ में योग कार्यक्रम में उपस्थित रहेगें। केन्द्र्रीय मंत्री श्री कलराज मिश्र वाराणसी में तथा मंत्री थावरचन्द्र गहलोत आगरा में योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी जी मेरठ के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा  लेंगे। 21 जून को सुबह 5 बजे से 6 बजे तक दैनिक जागरण, 6 बजे अमर उजाला तथा 6ः30 बजे भाजपा मेरठ द्वारा आयोजित योग दिवस पर भाग लेंगे।
डाॅ0 मिश्र ने बताया कि प्रदेश के हर हिस्से में योग दिवस पर व्यापक तैयारियां की जा रही है। सभी जगहों पर कई-कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। ’’योग दिवस’’ पर तैयारियां लगभग पूरी है।

Scroll To Top
Translate »