माेदी सरकार ने हथियारों के सप्लायर्स से कहा- कभी भी पड़ सकती है जरूरत, तैयार रहें


 

2016_10image_14_03_417075557pmnarendramodi-ll

 

नई दिल्लीः भारत-पाकिस्तान के बीच उरी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के पैदा हुए तनाव के चलते माेदी सरकार ने हथियारों के सप्लायर्स को तैयार रहने को कहा है। जानकारी के मुताबिक, हथियारों के आपूर्तिकर्ताओं को कहा गया है कि आपातकाल की स्थिति में जरूरत पड़ने पर हथियारों की कमी नहीं पड़नी चाहिए। आपूर्तिकर्ताओं से हथियारों को अभी से तैयार करने को कह दिया गया है।

खबर के मुताबिक, रक्षा सूत्रों से जानकारी मिली है कि हथियारों के आपूर्तिकर्ताओं को सरकार के शॉर्ट नोटिस पर हथियार सप्लाई करने पड़ सकते हैं। 29 सितंबर यानी सर्जिकल स्ट्राइक से एक दिन पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली पहले ही साफ कर चुके हैं कि सुरक्षा हितों को देखते हुए रक्षा बजट में इजाफा किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि चीन से सटी सीमा पर सेना की नई यूनिट की तैनाती के चलते गोला-बारूद और छोटे हथियारों की आपूर्ति पर्याप्त नहीं बताई जा रही है। रक्षा सूत्रों की मानें तो सेना के पास छोटे हथियारों और गोला-बारूद की भारी कमी है, जिसे सेना जल्द से जल्द पूरा करना चाहती है।


Scroll To Top
Translate »