
मुंबई. कर्नाटक के बेलगांव शहर के मराठा इंजिनियरिंग कॉलेज के आठ छात्रों की शनिवार को सुबह करीब 11 बजे महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में सिंधदुर्ग जिले के वायरी समुद्र में डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कर्नाटक के बेलगांव शहर के मराठा इंजिनियरिंग कॉलेज के 50 छात्र महाराष्ट्र के पुणे में टूर पर आए थे. शनिवार को ये लोग सिंधदुर्ग दर्शन के लिए पहुंचे. इनमें से कुछ छात्र वायरी समुद्र बीच पर पानी में उतरे और देखते ही देखते गहरे पानी में चले गए. समुद्र उफान पर था, जिसका अंदाजा छात्रों को नहीं लगा और ये हादसा हो गया. मदद के लिए चिल्लाने पर घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय मछुआरों ने जान जोखिम में डालकर तीन को बचाया, जिसमें दो छात्र और एक प्रोफेसर हैं. स्थानीय मछुआरों ने ग्यारह छात्रों को समुद्र से निकाला. 8 के शव पोस्टमार्टम के लिए सिंधदुर्ग शहर के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है. वहीँ प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है.
https://rashtriyadinmaan.com
