महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 100 दिन सत्ता में पूरे होने के पर सात मार्च को आयोध्या की यात्रा करेंगे


ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कोर समिति द्वारा राज्य में वैल्पिक सरकार गठन का मुद्दा सुलझा लेने के बाद 24 नवंबर 2019 को प्रस्तावित अयोध्या यात्रा टाल दी थी। शिवसेना ने इसके बाद राकांपा और कांग्रेस से मिलकर गठबंधन सरकार बनाई और 28 नवंबर 2019 को ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

इससे पहले संजय राउत ने ट्वीट कर कहा था, ‘सरकार भगवान राम के आशीर्वाद से पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के लिए काम कर रही है। सत्ता में 100 दिन पूरे होने के मौके पर भगवान राम का आशीर्वाद लेने और अपनी भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए ठाकरे अयोध्या जाएंगे।’

ठाकरे आखिरी बार जून 2019 में पार्टी के नवनिर्वाचित 19 सांसदों के साथ अयोध्या गए थे और रामलला मंदिर में पूजा अर्चना की थी।


Scroll To Top
Translate »