महाराष्ट्र में शाम पांच बजे तक 54.53 फीसदी वोटिंग हुई है जबकि हरियाणा में शाम पांच बजे तक 61.92 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई। हालांकि, अभी भी लोग लाईन की लंबी कतारों में लगे हुए हैं। बीजेपी महाराष्ट्र चुनाव में यहां की 288 सीटों में से 150 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे जबकि उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना ने 124 सीट पर चुनाव लड़ा है। जबकि, अन्य दलों ने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने 14 सीटें छोड़ी है।
कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को कड़ी चुनौती
महाराष्ट्र चुनाव में इस बार कांग्रेस और एनसीपी ने पिछली बार की गलतियों को न दोहराते हुए एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। यहां की 288 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस और एनसीपी दोनों ने ही 125-125 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। जबकि, अन्य दलों को 38 सीटें दी गई।
2019 में महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव के नतीजे-
भाजपा-शिवसेना ने महाराष्ट्र की 48 में से 41 सीटें जीती थीं। उसे यहां पर 51.3 फीसदी वोट मिले थे।
2014 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे
भाजपा : 122
शिवसेना : 63
कांग्रेस : 42
एनसीपी : 41
अन्य : 20
वीआईपी सीटें:
नागपुर उत्तर-पश्चिम सीट से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लड़ रहे
भोकर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण ताल ठोक रहे
वर्ली सीट से शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे चुनाव मैदान में पहली बार
बारामती सीट से एनसीपी सुप्रीमो अजित पवार के भतीजे उम्मीदवार
https://rashtriyadinmaan.com
