महाराष्ट् नांदेड़ निकाय चुनाव के नतीजे : कांग्रेस ने 81 में से 66 सीटों पर जमाया कब्जा


172126-congress-celebration

 

नांदेड़: कांग्रेस नांदेड़-वाघला महानगर पालिका (एनडबल्यूसीएमसी) पर दोबारा कब्जा जमाती दिख रही है. कांग्रेस ने अभी तक 81 सीटों में से 66 पर जीत दर्ज कर ली है. निकाय चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ था.

बीजेपी को एक सीट पर कामयाबी
कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिर्फ एक सीट जीत पाई है जबकि चार पर उसने बढ़त बनाई हुई है. शिवसेना दो सीटों पर आगे चल रही है और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) एक सीट पर आगे चल रही है.

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी)के अधिकारी ने बताया, दोपहर एक बजे तक कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकंपा) किसी भी सीट पर बढ़त बनाने में सफल नहीं हुई. दोनों ही पार्टियों कांग्रेस और भाजपा ने इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है.

राज्य में पहली बार राज्य निर्वाचन आयोग ने अपने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर वार्ड नंबर दो के 31 मतदान केंद्रों पर वीवीपीएटी वोटिंग मशीनें लगवाई हैं. इस दौरान 65 फीसदी मतदान हुआ था.

नादेड़ चुनाव में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना पर दिया गया बयान बहुत चर्चा में रहा था. फडणवीस ने हमला बोलते हुए कहा था कि शिवसेना को वोट देने का मतलब होगा कांग्रेस को सत्ता में वापस लाना. फडणवीस ने कहा था कि केंद्र और राज्य सरकारों में भाजपा की सहयोगी शिवसेना 11 अक्टूबर को होने वाले निकाय चुनाव के लिए गिनती में भी नहीं है.


Scroll To Top
Translate »