बसपा में बड़ा फेरबदल: कुशवाहा यूपी प्रदेशाध्यक्ष, राम अचल राजभर राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त


बसपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिये देश भर से पार्टी के पदाधिकारी, को ऑर्डिनेटर और नेता बुलाए गए। अधिवेशन में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य जोन इंचार्ज, जोन इंचार्ज, राज्यसभा सदस्य, सभी पूर्व और वर्तमान विधायक, विधान परिषद सदस्य, मंडल व जोन इंचार्ज, जिलाध्यक्ष तथा बहुजन वालंटियर फोर्स शामिल हुए।

शनिवार को बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगामी चुनाव में मात देने की रणनीति तैयार करने और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर पार्टी के सभी छोटे और बड़े पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। लखनऊ में मायावती के नेतृत्व में हुई बीएसपी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में राजभर को राष्ट्रीय महासचिव और कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया।


Scroll To Top
Translate »