जीवन को तनाव और चिंता मुक्त बनाता है ‘खेल’ – श्रीमती अपर्णा यादव


llko98u


     लखनऊ, । लखनऊ सीतापुर रोड स्थित ‘बोरा इंस्टिट्यूट ऑफ़ एलाइड हेल्थ साइंसेज’ के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में आज ‘बी- अवेयर फाउंडेशन’ की संरक्षिका, समाजसेविका श्रीमती अपर्णा यादव ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर प्रतिभागी छात्र और छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। श्रीमती यादव ने प्रतियोगिता का आगाज़ मसाल प्रज्वलित करते हुए किया। प्रतियोगिता समाप्त होने के उपरांत चयनित प्रतिभागी विजेताओं उनके व्दारा मेडल तथा प्रसास्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती अपर्णा यादव ने खेलने – कूदने के कई फायदे गिनाये। उन्होंने कहा कि खेल जीवन को तनाव और चिंता मुक्त बनाता है। खेलने- कूदने से तन तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही साथ मन भी स्वच्छ रहता है। आपस में प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। आप अच्छे खिलाडी बनेगे तो प्रदेश और देश का भी नाम रोशन करेंगे। अर्थात खेलना कूदना हर तरह से लाभदायक है। इस प्रतियोगिता में छात्राओं की बराबर ही भागीदारी देख श्रीमती यादव अत्यधिक प्रसन्न हुई। उन्होंने छात्राओं का हौसला अफज़ाई करते हुए कहा कि इस प्रांगण में छात्राओं का हुनर देख कर मैं यक़ीनन कह सकती हूँ कि हौसलों की उड़ान में अब पर लग चुके हैं। उन्होंने सभी छात्र , छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना कामना करते हुए आयोजकों की सराहना की।
उक्त अवसर पर सौ, दो सौ, चार सौ मीटर की दौड़, रस्सा- कस्सी, कबड्डी, लेखन व स्लोगन आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। श्रीमती अपर्णा यादव ने लगभग तीन घंटे तक उक्त प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर इंस्टिट्यूट के संस्थापक श्री नीरज बोरा, श्रीमती इंदू बोरा, शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र , छात्राएं उपस्थित रहे।

Scroll To Top
Translate »