
लखनऊ | भारत के पाँचवे प्रधानमंत्री मा स्व चौधरी चरण सिंह जी की 116वी जयंती के अवसर पर मण्डी परिषद द्वारा किसान मण्डी भवन में किसान सम्मान दिवस का आयोजन मण्डी निदेशक रमाकांत पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया. मण्डी समितियों के जनक के रूप में स्व चौधरी चरण सिंह जी के संस्मरणों एवं किसान उन्मुख- जमींदारी उन्मूलन विधेयक,लेखपाल पद का सृजन,नाबार्ड की स्थापना जैसे कार्यों को उद्धृत करते हुए निदेशक द्वारा लखनऊ व बाराबंकी के 10 किसानों – कु कोमल वर्मा, श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह, श्री उमेश प्रताप सिंह, श्री सत्येंद्र पल सिंह, श्री सुरेश कुमार, श्री महेन्द्र सिंह, श्री उपेंद्र सिंह, श्री भास्कर अस्थाना, श्री अश्वनी कुमार, श्री सुनील मिश्रा को शॉल और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया.
महिला सशक्तिकरण की कड़ी के रूप में कु कोमल वर्मा को संचालक द्वारा सर्व प्रथम सम्मान हेतु आमंत्रित करने पर समस्त उपस्थित जान समूह ने तालियां बजा कर स्वागत किया. सभी कृषकों को सम्मनित करते हुए निदेशक रमाकांत पाण्डेय द्वारा जैविक खेती अपनाने का आवाह्न किया गया तथा जैविक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु मण्डी परिषद से अपेक्षा जाननी चाही जिसके क्रम में श्री भास्कर अस्थाना, श्री अश्विनी कुमार, श्री सुनील मिश्रा श्री उपेंद्र सिंह, कु कोमल वर्मा द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम व तीसरे शनिवार इतवार को किसान बाजार लखनऊ में आयोजित हो रहे जैविक बाजार के प्रयास हेतु मण्डी निदेशक को सहस्त्र धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इसे निरंतर आयोजित करते रहने की अपेक्षा की.
कार्यक्रम में उप कृषि विपणन सलाहकार, भारत सरकार द्वारा किसानों को एगमार्क पंजीकरण व केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी व 150 किसानों के समूह पर उन्हें उनके गाँव में ही प्रशिक्षित करने की योजना का लाभ उठाने का अनुरोध किया गया. कार्यक्रम का संचालन नवीन कोहली, मण्डी सचिव बंथरा द्वारा स्व चरण सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए किया गया.
कार्यक्रम के समापन पर अपर निदेशक (प्र ) श्री जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किसानों को विश्व के अरबों लोगों का पोषणहार बताते हुए कहा गया की विश्व का कोई देश, कोई अर्थव्यवस्था बिना किसानों का हित किये बिना नहीं चल सकती है. उन्होंने समस्त उपस्थित किसानों अधिकारीयों कर्मचारियों व निदेशक महोदय सहित व्यवस्थाधिकारी श्री अवधेश मिश्र व संचालन हेतु नवीन कोहली को इस कार्यक्रम के आयोजन एवं भागीदारी हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया.
कार्यक्रम में श्री एस एन मिश्र मुख्य अभियंता, श्री राजीव श्रीवास्तव , श्री गिरजा शंकर सिंह, श्री शिव मंगल सिंह चंदेल- उप निदेशक (प्र / वि ),श्री राजेन्द्र अग्रवाल लेखाधिकारी,श्रीमती संध्या कपूर,श्री सुजीत कुमार -निजी सचिव सहित मुख्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे.
https://rashtriyadinmaan.com
