ग्राउंड पर मनोज तिवारी से भिड़े गंभीर: बोले-तुझे मारूंगा


gautam-gambhir1_1445नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी के पश्चिम बंगाल और दिल्ली के बीच फिरोजशाह कोटला ग्राउंड में हो रहे मैच के दौरान दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर और बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी भिड़ गए। गंभीर ने तिवारी को ग्राउंड पर ही धमकी देते हुए कहा कि शाम को मिल तुझे मारूंगा। बीच-बचाव करने आए अंपायर श्रीनाथ को गौतम गंभीर ने धक्का भी मार दिया। बता दें कि ये दोनों एक साथ आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की ओर से खेल चुके हैं।
मनोज की सफाई
इस झगड़े के बाद मनोज तिवारी ने कहा, ‘मैंने कुछ भी नहीं किया, सब कुछ वीडियो फुटेज में है। गंभीर मेरे सीनियर हैं, लेकिन अगर कोई अपनी हद पार करेगा तो मुझे बेशक अच्छा नहीं लगेगा।’
कुछ यूं हुई भिड़ंत की शुरुआत
न्यूज एजेंसी के मुताबिक बंगाल की इनिंग का 7 वां ओवर दिल्ली के मनन शर्मा फेंक रहे थे। उनके ओवर की पहली बॉल पर बंगाल के बैट्समैन पार्थसारथी भट्टाचार्य आउट हो गए। उनके बाद चौथे नंबर पर बैटिंग करने के लिए मनोज तिवारी आए। बॉलर ने रनअप लेना शुरू ही किया था कि तिवारी ने उन्हें रुकने का इशारा किया और ड्रेसिंग रूम से हेल्मेट मंगवाया। इस पर बॉलर मनन मनोज तिवारी के पास गए और उनसे इस बात की शिकायत की।
गंभीर ने दी गाली, कहा- शाम को करूंगा पिटाई
इस बीच कप्तान गौतम गंभीर स्लीप में खड़े थे और बैट्समैन तिवारी को गाली देने लगे। गंभीर ने मनोज तिवारी से कहा, “शाम को मिल तुझे मारूंगा।”
शाम को क्या? अभी चल
गौतम की धमकी पर मनोज तिवारी ने कहा, “शाम को क्या? अभी बाहर चल।”
अब रेफरी के सामने होना होगा पेश
मामला गंभीर होते देख अंपायर श्रीनाथ बीच-बचाव करने लगे। इससे गुस्साए गंभीर ने उन्हें धक्का देते हुए हटने को कहा। इस पर तिवारी ने चिल्लाते गंभीर से बोला, “मैंने तुमसे कुछ नहीं कहा। फिर बीच में तुम क्यों आए?” सूत्रों की मानें तो दोनों को मैच रेफरी वाल्मीकि बुच के सामने पेश होना होगा।

Scroll To Top
Translate »