भाजपा मथुरा घटना के विरोध में 6 जून को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी


b45b3c324218b2854e1385fa7844709c_M

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी सभी जनपद मुख्यालयों पर  मथुरा में हुई अयन्त दुखद निन्दनीय और कानून व्यवस्था को तार.तार करने वाली जवाहर बाग घटना के विरोध में 6 जून को प्रदर्शन करेगी। भाजपा मथुरा पुलिस अधिकारियों एव जवानों के साहस की सराहना करती है ,व शहीद पुलिस अधिकारियों की साहादत पर श्रद्धाजंलि व्यक्त करती है। भाजपा कार्यकर्ता जिलाधिकारी के माध्यम से घटना की सीबीआई जांच की मांग करेगी।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी जिलाध्यक्षों को प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढते अपराध, भू.माफियाओं द्वारा प्रदेश भर में जबरिया जमीनों पर कब्जा, खनिज माफियाओं द्वारा प्रदेश भर में खनिज की बेपनाह लूट और बढती आराजकता के खिलाफ जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर प्रभाव शाली तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने तथा ज्ञापन सौपने का आग्रह किया है। मथुरा में इस घटना के विरोध में कल भाजपा सांसद, पदाधिकारी, नेता तथा कार्यकर्ता कल धरना प्रदर्शन करेगे।


Scroll To Top
Translate »