यूपी में एक दिन में सबसे अधिक 113 कोरोना मरीजों की मौत


लखनऊ | यूपी में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को प्रदेश में मंगलवार को कोरोना से एक दिन में सबसे अधिक 113 लोगों की मौत हो गई जबकि एक दिन में संक्रमित पाए जाने वालों की संख्या 6895 रही। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 67,335 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।  बीते 24 घंटे में कोरोना के 6680 लोग उपचारित हो चुके हैं। अब तक प्रदेश में 4604 लोगों की मौतें हो चुकी हैं।

प्रसाद के अनुसार प्रदेश में एक दिन में 1,48,118 सैम्पल की जांच की गई। इस प्रकार से प्रदेश में अब तक कुल 77,84,281 सैम्पलों की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घंटे में कोरोना के संक्रमित 6895 नए मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 35,293 लोग हैं। प्रदेश में सरकारी कार्यालयों एवं महत्वपूर्ण संस्थानों में 64,453 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किये जा चुके हैं। इनके माध्यम से 7,48,354 लोगों का लक्षणात्मक चिन्हांकन किया गया है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,03,136 क्षेत्रों में 3,52,282 सर्विलांस टीमों के माध्यम से 2,33,64,211  घरों के 11,62,99,938 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। जिससे अधिक से अधिक लोगों की सघन प्राथमिक जांच हो सके।

लखनऊ में सबसे ज्यादा 15 मौतें, मेरठ में 11 की मौत
बीते चौबीस घंटे में लखनऊ में सबसे ज्यादा 15 कोरोना मरीजों की मौत हो गई हैं। मेरठ में 11, मुजफ्फरनगर में 7, प्रयागराज में पांच, गोरखपुर में छह कोरोना संक्रमित लोगों की मौतें हुईं।

इन शहरों में सबसे ज्यादा केस
लखनऊ                      904
कानपुर नगर               409
प्रयागराज                   387
मुरादाबाद                   279
गाजियाबाद                273
गोरखपुर व मेरठ         196
वाराणसी                   192
अलीगढ़                    191
झांसी                       126
महाराजगंज             120


Scroll To Top
Translate »