मायावती ने यूपीकोका को बताया दमन का नया हथियार ,की वापस लेने की मांग


75809d19e5143f6aee656483e7e39988_M
 lucknow |बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश कंट्रोल ऑफ आर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट बिल का विरोध करते हुए कहा है कि इससे दलितों, गरीबों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का दमन होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों खासकर यूपी में राजनीतिक द्वेष, जातिवाद और सांप्रदायिकता के आधार पर कानून का बेजा इस्तेमाल जनता के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है। बीएसपी सुप्रीमों ने इस बिल का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।
बुधवार को जारी अपने बयान में बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने कहा कि बीजेपी सरकार अपराधियों व माफियाओं पर नियंत्रण करने के नाम पर केवल जाति व सम्प्रदाय विशेष के लोगों को ही शिकार बना रही है। सत्ताधारी पार्टी से जुड़े लोग कानून को हाथ में लेने के साथ-साथ संगठित अपराधों में लिप्त हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाए उन्हें सरकारी संरक्षण दिया जा रहा है।
बीएसपी सुप्रीमों ने कहा कि यूपीकोका कानून वास्तव में कानून-व्यवस्था के लिए नहीं बल्कि गरीबों, दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के दमन का नया हथियार साबित होगा। गौरतलब है कि यूपीकोका बिल का मसौदा सबसे पहले मायावती के शासनकाल में ही तैयार किया गया था। कुछ कारणों से ये बिल सदन में पेश नहीं हो सका था।


Scroll To Top
Translate »