सहारनपुर में मायावती की विशाल रैली,अपर कास्‍ट के गरीबों को 10 फीसद आरक्षण


 

default-aspx

सहारनपुर :आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने रविवार को सहारनपुर में एक विशाल रैली को संबोधित किया।रैली को संबोधित करते हुए  उन्होने कहा कि अब कि बार उत्तर प्रदेश में भाजपा तथा समाजवादी पार्टी का दंगा कराने का षडयंत्र काम नहीं आएगा। उत्तर प्रदेश में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि‍ उनकी पार्टी अपर कास्‍ट के गरीबों को 10 फीसद आरक्षण देने के पक्ष में है। इसके लि‍ए उन्‍होंने संसद में भी मांग रखी थी। रैली में मायावती ने कहा कि कांग्रेस की हालत खराब है।उसे यूपी में सीएम कैंडि‍डेट नहीं मि‍ला। इसलि‍ए दि‍ल्‍ली से बुजुर्ग महि‍ला को लाकर यहां सीएम कैंडि‍डेट बनाया है।शीला दीक्षि‍त ने दि‍ल्‍ली में यूपी और बि‍हार के लोगों का अपमान कि‍या है। अपनी गलत नीति‍यों से कांग्रेस सत्‍ता से बाहर हुई और यूपी की जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगी।

भाजपा पर निशाना साधते हुए यूपी में भाजपा ने कई वर्षों तक राज कि‍या, लेकि‍न वि‍कास नहीं हुआ। केवल सांप्रदायि‍क ताकतों को ही मजबूत कि‍या है। नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में सस्‍ते राशन देने का वादा कि‍या था,उल्‍टा महंगाई बढ़ी है।उन्होने कहा कि नरेंद्र मोदी ने वि‍देश से कालाधन वापस लाकर लोगों के एकाउंट में 15-20 लाख रुपया जमा करने की बात कही थी, लेकिन एक भी रुपया नहीं दि‍या।

आरक्षण के मुद्दे पर उन्होने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकारी नौकरी में मि‍ले आरक्षण को भी केंद्र सरकार ने नि‍ष्‍प्रभावी बना दि‍या और प्राइवेट सेक्‍टर में आरक्षण का फायदा नहीं मि‍लता है।इसीलि‍ए केंद्र सरकार धीरे-धीरे अपना काम प्राइवेट सेक्‍टर को सौंप रही है।दलि‍तों और पि‍छड़ों को आरक्षण से धीरे-धीरे वंचि‍त रखने की साजि‍श का उन्‍होंने केंद्र सरकार पर आरोप भी लगाया।


Scroll To Top
Translate »