
मुख्यमंत्री गुरुवार को कारगिल विजय दिवस पर कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में आयोजित शहीदों के परिवाजनों को सम्मानित करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर विकास मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र शाहजहांपुर में शहीदों के नाम पार्क का निर्माण किया है। उसी तरह प्रदेश के सभी नगर निकायों में पार्क का निर्माण करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शहीद की शहादत राष्ट्रधर्म व राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा देती है। कारगिल विजय दिवस देश के लिए हर्ष व स्वाभिमान का दिवस है। देश के जवानों ने विपरीत परिस्थियों में पड़ोसी देश पाकिस्तान को परास्त किया। शुरू में उसने कई गीदड़ भभकी दी। बाद में अमेरिका की शरण में पहुंचा। अमेरिका ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की लेकिन उस समय की तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने दो टूक जवाब दिया कि जब तक देश की सीमा में एक भी दुश्मन रहेगा, युद्ध जारी रहेगा।
कार्यक्रम में कैप्टन मनोज पाण्डेय के भाई मनमोहन पाण्डेय, सुनील जंग के पिता नर नारायण जंग मेजर रितेश शर्मा के पिता एसपी शर्मा, ले. नवनीत राय की मां मृदुला राय, कारगिल युद्ध में दिव्यांग हुए सूबेदार राम प्रसाद यादव, शहीद राजा सिंह की बहू राजेश्वरी, राजेन्द्र यादव की पत्नी ललिता देवी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अशफाक उल्ला खां के पौत्र अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह की पौत्री सरिता सिंह, सचीन्द्र नाथ बख्शी के पुत्र राजेन्द्र कुमा बख्शी, रामकृष्ण खत्री के पुत्र उदय खत्री को शाल व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मनित किया गया।
https://rashtriyadinmaan.com
