पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम मैलकॉम टर्नबुल की मेट्रो राइड


modi-turnbull-selfie_650x400_81491821481

 

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का सेल्फी प्रेम किसी से छुपा नहीं है और उनका यह प्यार एक बार फिर देखने को मिला जब वह ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैलकॉम टर्नबुल के साथ दिल्ली मेट्रो के सफर पर निकले. दोनों नेताओं ने एक साथ सेल्फी खिंचवाई जिसे बाद में पीएम मोदी ने ट्वीट किया. इसके बाद दोनों नेता अक्षरधाम मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने माला पहने तस्वीर खिंचवाई.

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया ने द्विपक्षीय व्यावसायिक समझौते की बातचीत को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है. दोनों नेताओं ने पारस्परिक हितों और चिंताओं के विभिन्न द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा की. साथ ही टर्नबुल के साथ प्रेस को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने रिश्तों से संबंधित सभी पहलुओं पर चर्चा की और व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते पर अगले दौर की चर्चा के जल्द आयोजन समेत कई ‘दूरदर्शी’ फैसले किये.

malcolm turnbull narendra modi akshardham temple


मोदी ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता पर जोर देते हुए कहा कि आतंकवाद और साइबर सुरक्षा जैसी चुनौतियों के लिए वैश्विक रणनीति और समाधान की जरूरत है. दोनों पक्षों ने आतंकवाद से निपटने को लेकर सहयोग को बढ़ावा देने वाले करार को अंतिम रूप दिया. यह करार गृह मंत्रालय और आस्ट्रेलियाई गृह मंत्रालय के बीच हुआ. टर्नबुल चार दिनों की यात्रा पर भारत आए हैं.


Scroll To Top
Translate »