मंत्री की कार को पर्याप्त सम्मान ना मिलने के कारण महिला कलेक्टर निशाने पर


 

minister-car-due-to-lack-of-sufficient-respect-women-collector-target-news-in-hindi-161687

खंडवा. मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षामंत्री विजय शाह अपनी कार को पर्याप्त सम्मान ना मिलने के कारण काफी नाराज हैं. उन्होंने खंडवा की महिला कलेक्टर स्वाति मीणा को टारगेट पर ले लिया है और ऐलान किया है कि वो इस मामले में राजधानी के आदेश जारी करवाएंगे.

यह हुआ घटनाक्रम

यह पहला मौका है जब मंत्री शाह अपने गृह जिले के कलेक्टर पर सार्वजनिक रूप से भड़के हैं. विवाद का घटनाक्रम सोमवार का है. मंत्री शाह राष्ट्रीय स्कूल कुश्ती स्पर्धा की समीक्षा करने के लिए कलेक्टोरेट गए थे. उन्होंने दोपहर में अफसरों के साथ तैयारियों के संबंध में अफसरों से चर्चा की. करीब एक घंटे तक विचार-विमर्श और जरूरी दिशा-निर्देश के बाद वे चले गए.

यहां शुरू हुआ बवाल

इसके बाद शाम 5 बजे फिर कलेक्टोरेट गए. मंत्री के साथ फॉलोगार्ड नहीं होने के कारण कलेक्टर के चालक समझ नहीं पाए. कलेक्टर की कार पोर्च से नहीं हटाई जा सकी. मंत्री की गाड़ी को पीछे खड़ा करना पड़ा. हालांकि उन्होंने कहा कुछ नहीं. ड्राइवर ने मंत्री से माफी मांगी और कलेक्टर की गाड़ी को अलग करने लगे. मंत्री शाह ने कोई बात नहीं कर मामले को समाप्त कर दिया.

इसके बाद वे मीटिंग हाल की तरफ गए तो वहां कोई नहीं मिला. मंत्री शाह सीधे सर्किट हाउस चले गए. वहां जाकर उन्होंने बैठक की. उन्होंने सीएसपी व एडीएम से प्रोटोकाल मिलने न मिलने के संबंध में बात की.

कलेक्टर ने क्या कहा

दिनभर से कानून व्यवस्था में लगी हूं. मुझे आपत्ति के संबंध में कोई जानकारी नहीं हैं. गाड़ी खड़ी करने न करने के संबंध में शासन के आदेश आएंगे तो उनका पालन करेंगे.

स्वाति मीणा, कलेक्टर

मंत्रीजी का बयान

गाड़ी आए, पोर्च में कलेक्टर को उतारे और आगे बढ़ जाए ताकि कोई और आए तो पोर्च में उतर सके. पद का सम्मान होना चाहिए. अंग्रेजों की परंपरा है, इसे बदलना चाहिए. शासन से आदेश जारी कराएंगे.


Scroll To Top
Translate »