माकड्रिल में भगवा ध्वज के दुरूपयोग का विरोध होगा ——- डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी


ffr55r4er4e44r20)लखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने इलाहाबाद की पुलिस के माकड्रिल में भगवा झण्डा फहराये जाने का तीखा प्रतिवाद किया है। डा0 बाजपेयी ने आरोप लगाया कि इलाहाबाद के एस.एस.पी. ने भगवा का दुस्साहिक दुरूपयोग किया हैं।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि भगवा ध्वज हिन्दू संस्कृति और धर्म का प्रतीक सदियों से है। उन्होंने प्रश्न किया कि जब एस.एस.पी. साहब को कुछ गलत मालूम पड़ा तो मांफी क्यों नहीं मांगी ? एस.एस.पी. के तर्क बेतुके ही नहीं निर्लज्जता की पराकाष्ठा है।
डा0 बाजपेयी ने एस.एस.पी. के कुतर्को पर जोरदार हमला करते हुए पूछा कि यह कहना कि कोई भी रंग लेते तो विरोध होता ? तो एस.एस.पी. को केवल भगवा ध्वज मिला था क्या ? उन्होंने कहा कि सफेद और काले का भी उपयोग हो सकता था या कई रंगो के ध्वज का भी उपयोग किया जा सकता था।
डा0 बाजपेयी ने एस.एस.पी. के तर्क की धज्जियां उड़ाते हुए कहा कि कोई आदमी ड्रिल में झण्डा लेकर घुस आया था, अक्षमता का प्रतीक है। माकड्रिल में क्या सुरक्षा व्यवस्था इतनी कमजोर थी कि कोई भी घुस आया ? अगर इतने बड़े कार्यक्रम में कोई घुस सकता है तो एस.एस.पी. और उनकी सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त है और वे अक्षम है। उस व्यक्ति के खिलाफ एफ.आई.आर. क्यों नहीं दर्ज की ?
उन्होंने बताया कि कमिश्नर से भेंट कर उन्होंने विरोध दर्ज कर दिया है। पार्टी भगवा ध्वज के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। कल इलाहाबाद के सुभाष चैक पर धरना व प्रदर्शन किया जायेगा। पूरे शहर में, जिला मुख्यालय पर और बाद उच्च स्तरीय विरोध दर्ज होगा।
डा0 बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से मांफी मांगने तथा एस.एस.पी. को दण्डित करने की मांग की है।

Scroll To Top
Translate »