
नई दिल्ली. इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है कि उनकी तुलना क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से होने लगी है. जी हाँ, मिताली की इस कामयाबी से पूरा देश गौरान्वित महशूस कर रहा है.
उन्हें इस रिकॉर्ड के लिए बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने बधाई दी है. बता दें कि 34 वर्षीय मिताली ने मौजूदा महिला विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की. वर्ल्ड कप के 6वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने वाली मिताली ने महिला क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है.
https://rashtriyadinmaan.com
