अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा, खराब सेहत को बताया वजह


2016_12largeimg26_dec_2016_162507470

 

नई दिल्ली: अभिनेता और टीएमसी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। मिथुन पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और यही कारण था की वो अनुपस्थित रहते थे। बता दें मिथुन चक्रवर्ती के सदन से लगातार अनुपस्थित रहने पर सवाल उठाया गया था।राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के पीछे 66 वर्षीय मिथुन ने अपनी खराब सेहत को वजह बताया है।

मिथुन चक्रवर्ती पीठ दर्द के कारण उनकी फिजियोथेरेपी चल रही थी। उन्हें पिछले दो या तीन महीनों से यह दर्द है। चिकित्सकों ने उन्हें इस महीने आराम की सलाह दी थी।


Scroll To Top
Translate »