मोबाइल फोन की वजह से हो रहे हैं रेप: आजम खान


2015_10image_16_35_491212779aaaa-llनई दिल्ली: हमेशा अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले यूपी के मंत्री आजम खान ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। आजम खान ने शुक्रवार को देश में हो रही रेप की घटनाओं के लिए मोबाइल फोन को जिम्‍मेदार ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि पूरा देश जल रहा है। दिल्ली, दादरी, हरियाणा, पंजाब, कश्मीर सब आपके सामने है। ढाई साल की बच्ची से रेप होता है, क्यों?
इसकी वजह मोबाइल फोन हैं। यहां तक कि गांवों में भी लोग चीजें डाउनलोड करते हैं। आजम ने कहा कि मोबाइल फोन बच्चों की जिंदगियां तबाह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्में बन रही हैं, जिनमें छोटे बच्चों का इस्तेमाल किया जाता है।  इस बारे में क्या किया जा रहा है? क्या सजा दी जा रही है?
आजम ने कहा कि हमारी जानकारी में तो यहां तक है कि दो-ढाई साल की बच्चियों तक से दरिंदगी की घटनाओं को भी मोबाइल पर इंटरनेट के जरिए देखा जा रहा है। इस सब गंदगी से कैसे निपटा जाएगा।

Scroll To Top
Translate »