मोदी कैबिनेट में इस हफ्ते होगा फेरबदल, कई मंत्रियों की छुट्टी तय!!


msid-60069016,width-400,resizemode-4,NBT-image

 

पीएम मोदी इस हफ्ते अपनी कैबिनेट में अहम फेरबदल कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक इस फेरबदल में बीजेपी के कुछ मंत्रियों को हटाए जाने की संभावना है. सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी कई मंत्रियों की छुट्टी कर सकते हैं या फिर उनके प्रोफाइल को कम किया जा सकता है. माना जा रहा है कि पीएम कई मंत्रियों के कामकाज से बिलकुल खुश नहीं हैं. इसमें जेडीयू और एआईएडीएमके पार्टियों से मंत्री बनाए जा सकते हैं. हाल ही में नीतीश कुमार की जेडीयू ने फिर से बीजेपी के साथ नाता जोड़ा है और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने की घोषणा की है.

इसके साथ ही सोमवार को एआईएडीएमके के पनीरसेल्वेम और पलानीस्वामी गुट के बीच समझौता होने की उम्मी द है. एकजुट होने के बाद इस पार्टी के भी एनडीए में शामिल होने की उम्मीद है. इस आधार पर कहा जा रहा है कि इन दोनों पार्टियों से एक-एक मंत्री मोदी कैबिनेट में शामिल होगा.

 

19 अगस्त को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एनडीए में शामिल के प्रस्ताव पर औपचारिक मुहर लगाई गई. इसके साथ ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू के केंद्र में एनडीए का हिस्सा बनने का रास्ता साफ हो गया. हाल में बीजेपी अध्यहक्ष अमित शाह ने नीतीश कुमार को एनडीए में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया था. यह आमंत्रण नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ गठबंधन करने के बाद दिया गया था.

 

इस तरह चार साल बाद जदयू एक बार फिर एनडीए का हिस्सा बन गई है. उससे पहले 17 साल तक यह एनडीए का हिस्सा थी लेकिन 2013 में नरेंद्र मोदी को जब बीजेपी की तरफ से पीएम पद का उम्मीदवार बनाया गया तो विरोध में जदयू, एनडीए कैंप से बाहर हो गया था.


Scroll To Top
Translate »