गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मोदी, कर रहे हैं विशेष पूजा


सर्दी में यूपी की सियासत गर्मा गई है। समाजवादी पार्टी वाराणसी में महारैली कर रही है, जबकि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज गोरखपुर में है। प‌ढ़िए, मोदी की रैली की लाईव अपडेट्स-

01.35 नरेंद्र मोदी गोरखपुर पहुंच चुके हैं। रैली स्थल पर जाने से पहले मोदी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। मोदी ने बाबा गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजन किया।

मोदी के लिए खास पूजा का कार्यक्रम गोरखनाथ मंदिर के 31 पुरोहितों की टीम ने कराया। इस दौरान मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह समेत अमित शाह भी मौजूद थे।

पूजन के बाद मोदी और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने सांसद योगी आदित्यनाथ के साथ बंद कमरे में मंत्रणा शुरू कर दी। इसके बाद मंदिर परिसर में महंत अवैद्यनाथ से मुलाकात के बाद मोदी रैली स्थल की ओर रवाना होंगे।

01.27 ‌मोदी की रैली से पहले ही ट्विटर पर #NaMoInGKP ट्रेंड कर रहा है।

01.19 रैली में अब तक उम्मीद से कम भीड़ जुट पाई है। लाखों की भीड़ जुटने की उम्मीद लगा रहे भाजपा नेता उम्मीद मुताबिक भीड़ न देख सकते में हैं।

गोरखनाथ मंदिर होते हुए मोदी को दोपहर 1.30 बजे रैली स्थल पहुंचना है। दोपहर 12.45 बजे मंच और डी के आसपास लगाई गईं कुर्सियां तो भर गईं लेकिन मानबेला का विशाल मैदान नहीं भर सका।

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह समेत कई बड़े भाजपा नेता मंच पर पहुंच गए। भाजपा नेताओं सुरक्षा में लगे अफसरों से लोगों की आवाजाही के लिए सभी रास्ते खोलने का आह्वान कर रहे हैं।

इस बीच रैली स्थल के ऊपर मोदी का हेलिकॉप्टर ने चक्कर लगाया।

माना जा रहा है कि मैदान में भीड़ बढ़ाने के लिए हेलिकॉप्टर ने दो दफा मैदान के ऊपर उड़ान भरी। तय कार्यक्रम अनुसार मोदी को पहले गोरखनाथ मंदिर जाना है। दोपहर 1.30 बजे मोदी को मंच पर आना है।

01.04 रैली स्थल पर पहुंचने से पहले नरेंद्र मोदी गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरखनाथ के दर्शन करेंगे और महंत अवेद्यनाथ से आशीर्वाद लेंगे। प्रशासन ने मोदी के आने से पहले सुरक्षा घेरा कसते हुए गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी है।

सुरक्षा के चलते मंदिर के आसपास इलाके में मकर संक्रांति से शुरू हुए खिचड़ी मेले में लगी दुकानें भी बंद करा दी गईं। रैली स्थल पर पहुंचने से पहले मोदी मंदिर में बाबा गोरखनाथ के दर्शन करेंगे और महंत अवेद्यनाथ से आशीर्वाद लेंगे।

12.46 रैली स्‍थल पर 40 हजार कुर्सियों के इंतजाम किया गया है। अब तक 10 हजार लोग आ चुके हैं। लोगों के आने को क्रम जारी है।

12.30 मानबेला में हो रही भाजपा की शंखनाद रैली की तैयारियों के बीच दो लोगों को चाकू के साथ हिरासत में लिया गया है। ये दोनों रैली स्थल पर डी के करीब तक पहुंच गए थे। संदिग्ध महसूस होने पर पुलिस ने तलाशी ली दो एक के पास से चाकू मिला। पुलिस उन्हें अलग ले जाकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए लोग कहां के हैं, यह अभी साफ नहीं हो सका है।

11.00 मोदी की विजय शंखनाद रैली गोरखपुर में बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज के पास मानबेला में हो रही है। रैली में नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, कल्याण सिंह, योगी आदित्यनाथ समेत अन्य कई नेता शामिल होंगे।


Scroll To Top
Translate »