मोदी सरकार ने दिल्ली के लिए बहुत काम किए हैं हम यह सब काम दिल्ली की जनता तक ले कर जाएंगे —–मंत्री प्रकाश जावड़ेकर


जावड़ेकर विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली भाजपा के प्रभारी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए सकारात्मक तरीके से चुनाव लड़ेगी और जबर्दस्त सफलता दर्ज करेगी।

जावड़ेकर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार ने दिल्ली के लिए बहुत काम किए हैं। हम यह सब काम दिल्ली की जनता तक ले कर जाएंगे और अगले 5 साल में क्या काम करेंगे वो भी जनता तक ले कर जाएंगे। 5 जनवरी को इंदिरा गांधी स्टेडिम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के सभी बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी रणनीति के मुताबिक फैसले लेगी और मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर जब भी कोई फैसला किया जाएगा तो उसकी घोषणा की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा है कि नागरिकता कानून पर दिल्ली में जो हिंसा हुई उस हिंसा के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जिम्मेदार हैं। दोनों पार्टी हिंसा की निंदा नहीं कर रहीं, किसी को दोष नहीं दे रहीं, हिंसा पर चुप हैं। इन्हीं के लोग जनता को उकसाने का काम करते हैं यह लोगों ने देखा है।

 

नागरिकता कानून को लेकर जावड़ेकर ने कहा कि यह कानून देश में आए शरणार्थियों को नागरिकता देने वाला कानून है। देशभर में एक भ्रम फैलाया गया जैसे मुसलमानों की कोई नागरिकता छीन रहा है। देश में अब शांति है। लोगों को सच समझ आने लगा है।


Scroll To Top
Translate »