मोदी सरकार ने किया देश के अन्नदाताओं के साथ धोखा—–रणदीप सूूरजेवाला


congress.gif

 

लखनऊ |   केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस ने  प्रेस कांफ्रेंस करके मोदी सरकार निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं. इन तीन साल में बीजेपी ने देश के अन्नदाताओं के साथ धोखा किया है और उनके बच्चों का भविष्य जमाखोरों के हवाले कर दिया. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के साथ कांग्रेस प्रवक्‍ता रणदीप सूूरजेवाला भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे.

हर साल 12 हज़ार से ज्यादा किसान देश में आत्महत्या कर रहे हैं. यह आंकड़ा 2014 में बढ़कर 14 हज़ार हो गया. वहीं आज हमारे देश की 62 फीसदी आबादी किसान है.कांग्रेस प्रवक्‍ता रणदीप सूूरजेवाला ने कहा कि यूपी में किसानों की ऋणमाफी की घोषणा कर वाहवाही लूटने का छलावा किया गया.यूपी के 2 करोड़ 15 लाख छोटे और सीमांत किसान परिवारों में से सिर्फ 886.68 लाख किसान ही बैंकिंग व्यवस्था के दायरे में आते है.

देश के इतिहास में पहली बार यूपी की किसी सरकार ने राज्यपाल के अभिभाषण में संशोधन किया गया.हमने मांग की है यूपी के किसानों की ऋण माफी पर सरकार श्वेत पत्र जारी करे. यूपी में 80 लाख टन गेंहू खरीदने का वादा बीजेपी ने सरकार में आने से पहले किया था. लेकिन अब तक सिर्फ 7 लाख टन ही गेंहू सरकार ने खरीदा है. इस पर योगी सरकार अपना मत स्पष्ट करे.


Scroll To Top
Translate »