गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर हैं। कोकराझार में पीएम ने कहा कि मैं आपके सपनों को सच करने आया हूं। दरअसल, चुनाव से पहले बीजेपी को राज्य में बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट यानी बीपीएफ का साथ मिला है। मोदी ने इस रैली में असम के लिए कई घोषणाएं की। मोदी ने कहा कि कोकराझार यूनिवर्सिटी को एक साल में डीम्ड का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रूपसी एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही बढ़ाई जाएगी।
मोदी ने कहा कि असम की जनता के साथ धोखा हुआ है। मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी अपने वादे पूरे नहीं किया।बता दें कि इस साल असम में विधानसभा चुनाव हैं और इसे देखते हुए पीएम के इस दौरे को चुनावी बिगुल के तौर पर देखा जा रहा है। चुनाव से पहले बीजेपी को राज्य में बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट यानी बीपीएफ का साथ मिला है। बीजेपी असम चुनावों से पहले यहां अपना पहला गठबंधन कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि विधानसभा चुनावों को देखते हुए मोदी बोडो लोगों के लिए एक विशेष पैकेज का ऐलान भी कर सकते हैं।
गौरतलब है कि 126 सीटों वाली विधानसभा में BPF के 12 और बीजेपी के 5 विधायक हैं। पिछले कुछ वक्त में असम में बीजेपी की स्थिति मजबूत हुई है। यही वजह है कि हाल के दिनों में कई केंद्रीय मंत्रियों ने असम का दौरा किया है। कोकराझार के बाद पीएम गुवाहाटी भी जाएंगे जहां वह बीजेपी की यूथ विंग युवा महाशक्ति मोर्चा को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा नेताओं का दावा है कि कांग्रेस , असम गण परिषद से लेकर तमाम दलों को छोड़कर जिस तरह लोग उनकी पार्टी में आ रहे हैं, उससे साफ पता चलता है कि भाजपा असम में मजबूत स्थिति में है।
https://rashtriyadinmaan.com

