दादरी केस: मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा-मेरी न सुनें, राष्ट्रपति की बताई राह पर चलें


11133790_816627031760285_4502527523046625047_nपटना. यूपी के दादरी में बीफ खाने की अफवाह पर एक शख्स को पीटकर मार डाले जाने की घटना के 10 दिन बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। बिहार के नवादा में हुई एक चुनावी रैली में गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने कहा, ”छोटे-मोटे लोग राजनीतिक फायदा उठाने के लिए उल्टे-सीधे बयान देते रहते हैं। मैं अपील करता हूं कि इनकी बात न सुनें। आप नरेंद्र मोदी की बात भी न सुनें। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जो कल कहा है, उसे सुनें। राष्ट्रपति ने सद्भाव का जो रास्ता दिखाया है हम सबको मिलकर उस पर चलना होगा। तभी हम देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा कर सकेंगे।
क्या है मामला?
बता दें कि 28 सितंबर की रात दादरी के बिसहड़ा गांव में मोहम्मद अखलाक नाम के शख्स की भीड़ ने पीटकर हत्या कर दी। भीड़ के हमले में अखलाक का 22 साल का बेटा दानिश बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने मुताबिक, गांव के मंदिर से एलान किया गया कि अखलाक के परिवार ने घर में बीफ स्टोर करके रखा है। इसके बाद, मंदिर पर इकट्ठी हुई भीड़ ने अखलाक के घर पर हमला कर दिया था। इस मामले पर अब तक नरेंद्र मोदी की ओर से साधी गई चुप्पी को लेकर विपक्षी पार्टियों ने उन्हें आड़े हाथ लिया था।
राष्ट्रपति ने क्या कहा था?
प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी ने कहा था, ”हम सबको मिल-जुलकर रहना होगा और सांस्कृतिक विविधता को ध्यान में रखना होगा। हमारी सभ्यता पर हमले-दर-हमले हुए, लेकिन हमारी सोशल वैल्यूज के कारण ही हमारी सभ्यता आज भी जिंदा है।”
लालू पर भी जमकर साधा निशाना

इससे पहले, मुंगेर में हुई चुनावी रैली में मोदी ने कहा, ”एक बयान पर मामला बिगड़ा तो लालू ने कहा कि मेरे भीतर शैतान घुस गया था। शैतान को लालू का एेड्रेस कहां से मिला?” इस पर लालू ने जवाब में कहा, ”मैं मोदी को चैलेंज करता हूं कि वह मेरा शैतान वाला बयान दिखाएं, वर्ना सार्वजनिक रूप से सभी बिहारियों को शैतान कहने के लिए तुरंत माफी मांगे।” वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन (जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस) के सीएम कैंडिडेट नीतीश कुमार ने अपने रिएक्शन में कहा,”मोदी बिहार चुनाव में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वह दादरी मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।” बता दें कि पिछले दिनों लालू गोमांस पर एक बयान देकर विवादों में आ गए थे। मोदी लालू के इसी बयान का जिक्र कर रहे थे।
लालू ने क्या दिया था बयान?
लालू ने कहा था, ”सभ्य लोग मांस नहीं खाते हैं। हिंदू भी बीफ खाते हैं। बताइए, नहीं खाते हैं क्या? मांस खाने वाला गाय, बकरा, मुर्गा नहीं देखता है।” इस बयान पर विवाद होने पर लालू ने सफाई में कहा था कि उनके मुंह से शैतान ने ऐसी बात कहलवाई थी।
लालू पर मोदी ने क्या कहा?
* मोदी ने कहा, ”गुजरात में गोपालकों ने अमूल डेयरी को खड़ा किया। यहां एक नेता क्या-क्या खा गए। उन्होंने यदुवंश को अपमानित किया। आज जब आप उनसे पूछते हो तो वे क्या-क्या आरोप लगाते हैं? यह यदुवंश का अपमान है कि नहीं? जब मामला भड़का तो कहते हैं, मेरे भीतर शैतान घुस गया था।”
* मोदी ने कहा, ”मेरे मन में एक सवाल आता है। शैतान को यही एक पता क्यों मिल गया? उसे दुनिया में कहीं और ठिकाना क्यों नहीं मिलता? जैसे रिश्तेदार आता है और हम पहचान लेते हैं, वैसे लालू ने शैतान को पहचान लिया। जहां शैतान रहने की हिम्मत करता है, जहां शैतान की खातिरदारी होती है, ऐसे लोगों के लिए बिहार में जगह है क्या? शैतान ने जिसका पता खोज लिया है, उस पते पर हम देखेंगे भी नहीं। अब तक हम सोचते थे, हमारी लड़ाई इंसान से है। अब पता चला, इंसान के अंदर शैतान घुस जाता है। अब हमारी लड़ाई शैतान से है।”
मोदी ने और क्या कहा?

Scroll To Top
Translate »