PM मोदी को राहुल गांधी का जवाब- ‘थ्री इडियट्स’ फिल्म की तरह कामयाब होगा महागठबंधन


 

rahul-gandhi_144612335327_650x425_102915062926 बेनीपट्टी|      रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महागठबंधन के खिलाफ की गई ‘थ्री इडियट्स’ वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पलटवार किया है. राहुल ने कहा कि मोदी इस तरह की टिप्पणी इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वह बिहार चुनावों में एनडीए की पराजय को भांप रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि फिल्म की तरह महागठबंधन भी कामयाब होगा.

‘फिल्म की तरह सफल होगा गठबंधन’
महागठबंधन को ‘थ्री इडियट्स’ फिल्म से जोड़ने पर राहुल ने कहा, ‘मोदीजी, JDU-RJD व कांग्रेस गठबंधन की तुलना थ्री इडि‍यट्स से करने के लिए धन्यवाद. इस फिल्म की तरह हमारा गठबंधन भी सफल होगा.’

‘ऐसी भाषा पीएम को शोभा नहीं देती’
राहुल गांधी ने किशनगंज के बेनीपट्टी में एक चुनावी रैली में कहा, ‘मोदीजी बिहार में अपनी पराजय देख रहे हैं. इसी के चलते वह महागठबंधन को शैतान और थ्री इडियट्स बोल रहे हैं. लेकिन वह देश के प्रधानमंत्री हैं और ऐसी भाषा उन्हें शोभा नहीं देती.’

चुभ गई ‘थ्री इडि‍यट्स’ वाली टिप्पणी
महागठबंधन पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान मंगलवार को बिहार में तीन दलों- कांग्रेस, जेडीयू और आरजेडी के महागठबंधन के बारे में ‘थ्री इडियट्स’ का जिक्र करते हुए व्यंग्य किया था कि नीतीश कुमार अपने पहले मुशायरे में ‘थ्री इडियट्स’ का गीत गा रहे थे. मोदी ने कहा कि ‘थ्री पार्टनर’ हैं, यह तो पता था, लेकिन ‘थ्री इडि‍यट्स’ का गाना क्यों गाया, इस पर आश्चर्य हुआ.

‘सिर्फ बड़े-बड़े वादे करते हैं मोदी’
कांग्रेस नेता ने मोदी पर जनता के लिए कुछ किए बिना लोगों से सिर्फ बड़े-बड़े वादे करने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने कहा, ‘आपका जुमला भूख को नहीं मिटाता साहब, गरीब की थाली खाली है. आप दाल-रोटी की कीमतों पर काबू पाने में सफल नहीं हो रहे हैं. आप चुनावी सभाओं में लोगों से बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं. इस बार लोग आपके वादों और जुमलों के झांसे में नहीं आएंगे.’


Scroll To Top
Translate »