मोदी जी आप छाती पीट चुके हों तो कृपया अब जवाब दें : डोकलाम पर RG


modi-rahul-696x398

 

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। राहुल ने सिक्किम सेक्टर में डोकलाम के पास चीन द्वारा सड़क निर्माण का काम दोबारा शुरू होने की खबरों के बाद पीएम नरेंद्र मोदी से स्पष्टीकरण मांगा है। राहुल ने ट्वीट कर कहा, मोदीजी, जब आप छाती ठोकना बंद कर दें, तो क्या कृपया इसे समझाने का कष्ट करेंगे?

राहुल का यह बयान उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद आया है, जिनमें कहा गया है कि चीन की सेना ने डोकलाम विवाद स्थल से लगभग 10 किलोमीटर दूर सड़क निर्माण का काम करना शुरू किया है।

 

भारत और चीन की सेनाओं के बीच विवाद उस समय शुरू हुआ, जब चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने जून के मध्य यहां सड़क का निर्माण करना शुरू कर दिया था।

 

इसके बाद भारतीय सेना ने निर्माण कार्य रुकवाने के लिए सिक्किम सीमा पार कर ली। इस पूरे विवाद पर भारत और भूटान ने चीन पर यथास्थिति का उल्लंघन करने का आरोप लगाया, जबकि चीन का दावा रहा कि यह उसका क्षेत्र है। भारत और चीन के बीच यह विवाद मोदी की सितंबर में चीन यात्रा से पहले अगस्त के अंत में समाप्त हो गया था।


Scroll To Top
Translate »