
दिल्ली. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि पीएम मोदी और एनडीए की नीतियों के कारण कश्मीर जल रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार कश्मीर को संभाल पाने में नाकाम रही है। राहुल गांधी ने कहा कि कश्मीर भारत है और भारत कश्मीर है। राहुल गांधी ने कहा कि कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है और किसी भी मसले के हल के लिए किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं है।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार इस बात को उठा रही है कि कश्मीर जल रहा है।
https://rashtriyadinmaan.com
