महाराष्ट्र पहुंचा मॉनसून, अगले 48 घंटों में झूमकर बरसेंगे बादल


 

केरल के बाद अब महाराष्ट्र में भी मॉनसून (monsoon update) ने दस्तक दे दी है। राज्य के सिधुदुर्ग, रत्नागिरि अम्बोली जैसे तटीय इलाकों में बारिश (monsoon in maharashtra) हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी |

महाराष्ट्र में मॉनसून की दस्तक के साथ ही अब देश के अन्य हिसों में भी लोगों का बारिश के लिए इंतजार खत्म हो जाएगा। जल्द ही मॉनसून देश के उत्तर पश्चिमी, उत्तर और पूर्वी हिस्से की तरफ बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार महीनों में देश में मॉनसूनी बारिश पिछले पचास वर्षों के अपने औसत के 96 से 104 फीसदी के बीच रहेगी।

मुंबई के कुछ इलाकों में मंगलवार रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। बुधवार सुबह भी शहर पर बादल छाए रहे और कुछ देर बारिश भी हुई। हालांकि मॉनसून की दस्तक के साथ ही बारिश के तेज होने की आशंका है ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

बता दें कि मुंबई के अलावा राज्य के अलग-अलग हिस्सों में प्री मॉनसून बारिश हो रही है। बीएमसी ने तो मॉनसून और बारिश के मौसम से जुड़ी बीमारियों जैसे- डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया से निपटने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बीएमसी ने लोगों को बीमारी के कोई भी लक्षण दिखने पर सतर्क रहने के लिए कहा है।


Scroll To Top
Translate »