मुलायम सिंह को लगा बड़ा झटका, योगी सरकार ने खाली कराया लोहिया ट्रस्टबंगला


लखनऊ. सुप्रीम कोर्ट  के आदेश के बाद योगी सरकार  ने समाजवादी पार्टी  के लोहिया ट्रस्ट को खाली करा लिया. राज्य संपत्ति विभाग ने कार्रवाई करते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को लोहिया ट्रस्ट को अपने कब्जे में ले लिया.

बता दें कि समाजवादी पार्टी के लोहिया ट्रस्ट को सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव  ने बनाया था. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को ऐसे सभी सरकारी बंगलों को खाली कराने का आदेश दिया था जो सरकारी खर्चे पर चल रहे थे, और सरकारी आवंटन किया गया था. इसके पहले कई सारे बंगले खाली हुए थे और अब समाजवादी पार्टी का या लोहिया ट्रस्ट भी खाली हो गया है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य संपत्ति विभाग ने उत्तर प्रदेश के छह पूर्व मुख्यमंत्रियों से सरकारी बंगला खाली करवाने के आदेश दिए थे. विभाग की तरफ से सबको 15 दिन के भीतर बंगला खाली करने का नोटिस भी भेजा गया था.


Scroll To Top
Translate »