जनता के लिए मेरे दरवाजे 24 घंटे खुले हैं—डीएम सतेंद्र सिंह


 

14055023_659684734189207_4531769385066141724_n

नए जिलाधिकारी सतेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार
विकास कार्यों को तेजी से कराने का किया वादा

लखनऊ। राजधानी के नए जिलाधिकारी सतेंद्र सिंह ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी प्रकार की दिक्कत होने पर वो सीधे अपनी बात कह सकते हैं।

डीएम ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की। इस दौरान कई एडीएम पूर्वी निधि श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। शुक्रवार को यूपी में 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया था इसमें लखनऊ के जिलाधिकारी रहे राजशेखर को हटाकर उनके स्थान पर एलडीए वीसी सतेंद्र सिंह को जिलाधिकारी बनाया गया था। शनिवार को लखनऊ के नए जिलाधिकारी सतेंद्र सिंह ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। यदि कोई व्यक्ति कार्यालय तक नहीं पहुंच सकता है तो वह अपनी शिकायत उनसे फोन करके भी बता सकता है। उसकी समस्या का तत्काल निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कहा कि जनता से सीधे संवाद करने का प्रयास किया जाएगा। समय-समय पर जनता के बीच जाकर भी उनकी समस्या सुनी जाएंगी।

डीएम ने कहा कि मीडिया से भी सहयोग की आवस्यकता है मैं अपेक्षा करता हूं कि मीडिया का सहयोग मिलेगा। नए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों में तेजी आएगी। अटके पड़े कार्य शीघ्र कराये जायेंगे।


Scroll To Top
Translate »