लखनऊ ।कानपुर विकास प्राधिकरण पीएम आवास योजना के तहत दस हजार एक सौ एक मकानों की सौगात आम जनता को देने जा रहा है । 21,22और 23 जनवरी को लाटरी कर प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों का आबंटन किया जायेगा ।
कानपुर विकास प्राधिकरण पीएम आवास के तहत इन मकानों का निर्माण महावीर नगर योजना, राम गंगा इंकलेव और भागीरथी एवं जान्हवी योजना मे बहुत तेजी से कर रहा है । जिससे वह जल्द से जल्द आबटियो को मकान सौप सके ।
केडीए वीसी किंजल सिंह ने बताया कि 21,22और 23 जनवरी को लगातार तीन दिनों तक लाटरी कर भवनों का आंबटन किया जायेगा । महावीर नगर योजना की लाटरी नगर निगम के ग्राउंड नम्बर तीन पर होगी । इसके अलावा रामगंगा इंकलेव की भी लाटरी इसी स्थान पर होगी ।
उन्होंने बताया कि भागीरथी व जांन्हवी योजना के मकानों की लाटरी मोतीझील केडीए पार्किंग , म्यूजिकल फाउंटेन के समीप होगी ।
यह लाटरी कार्यक्रम तीन दिन तक लगातार सुबह दस बजे से शाम छ बजे तक चलेगा ।
वीसी किंजल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी का सपना है सबके लिए आवास शहरी मिशन के तहत आम जनता को सस्ते मकान जल्द से जल्द बना कर दिए जाये उसी निर्देशों के अनुरूप केडीए काम कर रहा है ।
https://rashtriyadinmaan.com

