नगरोटा और सांबा में एनकाउंटर खत्म, 4 आतंकी ढेर, एक मेजर और दो जवान शहीद


 

 

nagrota-and-finished-encounter-in-samba-4-militants-stack-major-and-two-jawans-news-in-hindi-164597

 

जम्मू. नगरोटा और सांबा दोनों जगह चल रहा एनकाउंटर खत्म हो गया है. दोनों ही जगह सर्च ऑपरेशन जारी है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि नगरोटा में 4 आतंकी मार गिराए गए हैं, जबकि एक मेजर और दो जवान शहीद हो गए हैं.

सांबा की बात करें तो यहां एक बीएसएफ डीआईजी जख्मी हुआ है. दो जवान जख्नमी हुए हैं और 3 आतंकियों को मार गिराया गया है.वहीं जम्मू-कश्मीर पर हुए डबल अटैक के बाद राज्य में ट्रिपल अलर्ट जारी कर दिया गया है. कटरा में अलर्ट जारी कर दिया गया है. वैष्णो देवी मंदिर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और ऊधमपुर में भी सिक्य़ोरिटी अलर्ट जारी कर दिए गया है.

पुलिस की वर्दी में आए आतंकवादियों ने आज शहर के बाहरी इलाके नगरोटा में सेना के एक आर्टिलरी यूनिट पर हमला किया, जिसमें एक अधिकारी समेत सेना के तीन जवान शहीद हो गये और कई अन्य घायल हो गये. इस तरह की अपुष्ट खबरें मिल रही हैं कि गोलीबारी में चार आतंकवादी भी मारे गये. सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारी हथियारों से लैस पुलिस की वर्दी में आये आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाते हुए 166 आर्टिलरी यूनिट पर हमला कर दिया.

अधिकारी ने बताया कि इस हमले में सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गये. साथ ही कई अन्य घायल हो गये. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भीषण गोलीबारी चल रही है. नगरोटा में सेना के 16वीं पलटन का मुख्यालय है.

हमले को देखते हुए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है. एहतियाती तौर पर जिला प्रशासन ने नगरोटा तहसील के सभी स्कूलों को बंद कर दिया है. जम्मू के उपायुक्त सिमरनदीप सिंह ने बताया, ‘आतंकी हमले के मद्देनजर हमने नगरोटा तहसील में सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है.’जम्मू शहर में अलर्ट जारी किया गया है.


Scroll To Top
Translate »