
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 अजित सिंह के निर्देष पर बढी हुयी विद्युत दरों के खिलाफ चलाये जा रहे पोल खोल धावा अभियान के तहत आज पूरे उ0प्र0 में बिजलीघरों 33/11के0वी0ए0 सब स्टेषनों का घेराव किया गया। प्रदेष की राजधानी लखनऊ में जी0पी0ओ0 स्थित गांधी प्रतिमा के सम्मुख लखनऊ और बाराबंकी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेष अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे की अगुवाई में प्रषासन से झड़प करते हुये धरना देकर भारी विरोध दर्ज कराया। पदाधिकारियों ने बढ़ी हुयी बिजली दरों को तत्काल वापस लेने के लिए 5 सुत्रीय मांगों का ज्ञापन अपर जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को सौंपा। धरने का संयोजन जिलाध्यक्ष शत्रोहन लाल रावत, महानगर अध्यक्ष महबूब आलम तथा जिलाध्यक्ष बाराबंकी अखिलेष वर्मा के द्वारा किया गया तथा संचालन मध्य जोन व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने किया।
धरने को सम्बोधित करते हुये प्रदेष अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि प्रदेष की सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को तहस-नहस करने का मन बना चुकी है। इसका स्पष्ट प्रमाण चालू वित्तीय वर्ष में ग्रामीण क्षेत्र की बिजली की दरों में 260 प्रतिषत से 350 प्रतिषत तक की वृद्धि कर, प्रत्येक ग्रामीण उपभोक्ता पर असहनीय भार डाल दिया है। विद्युत विभाग की अर्कमण्यता का बोझ प्रदेष के किसान, गरीब और मजदूर वर्ग को झेलने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल द्वारा बढी हुयी विद्युत दरों के विरोध में एक माह से पोल खोल धावा बोल अभियान चलाया जा रहा है पूरे प्रदेष के जनपदों में बिजली सब स्टेषनों का घेराव किया जा रहा है वहीं बागपत में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जयंत चौधरी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव जन आक्रोष रैली को सम्बाधित कर सरकार के खिलाफ धावा बोलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान का घरेलू बिजली का बिल लगभग 850 रूपये /माह तथा नलकूप की बिजली का बिल लगभग 2000 रूपये लिया जाता है जबकि किसान की औसत मासिक आय रुपए 4923 है जिससे किसान वर्ग घोर निराषा और हताषा छायी हुयी है।
धरने में मुख्य रूप से प्रदेष उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेष प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेष कोषाध्यक्ष यज्ञदत्त शुक्ल, प्रदेष महासचिव आर0पी0 सिंह चौहान, प्रदेष मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, युवा रालोद के प्रदेष अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्र रालोद के प्रदेष अध्यक्ष अभिषेक सिंह चैहान, प्रदेष सचिव बी0एल0 प्रेमी, एम0ए0 आरिफ, मनोज सिंह चैहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, अंकुर सक्सेना, रामगोंपाल सिंह चंदेल तथा शोएब उस्मानी, मध्य जोन महासचिव चन्द्रकांत अवस्थी तथा गांेविंद सिंह चंदेल, कुलदीप यादव, रिजवाना, अष्विनी प्रताप सिंह, अनिल पटेल, अजय मिश्रा, अजय कष्यप, बेलाप्रताप राजवंषी, विषाल रावत, शम्भू, बिसु, नीलू, आर0पी0 राज, रामनरेष एडवोकेट, बृजेष कुमार, चन्द्रकांत वर्मा, कमल कुमार यादव, अनुराग यादव रालोद नेता मौजूद रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
