
लखनऊ| सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव ने आज अपने आवास पर अंसारी बंधुओं से अपने लखनऊ स्तिथ आवास पर मुलाकत कर बीते दिनों से चल रही उठापटक आज खत्म कर कौमी एकता दल के विधिवत सपा में विलय का ऐलान कर दिया. कौमी एकता दल का विलय करा कर सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने अपनी हैसियत पार्टी में बता दी,
मुलायम सिंह यादव के आवास पर अंसारी बन्धुओं की चली 26 मिनट बातचित के बाद मुलायम ने कौमी एकता दल के विलय का ऐलान किया. लेकिन इस बार पिछली तरह प्रेस कांफ्रेंस नहीं होगी. आज आधिकारिक रूप से मुख्तार-अफजाल की पार्टी का सपा में विलय हो गया है, मुलायम के आवास पर अंसारी बंधु मिले और नेताजी ने यह ऐलान क्र सबको चौंका दिया,
यूपी सपा प्रभारी शिवपाल यादव ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी में कौमी एकता दल का विलय करा अपनी हैसियत बता दी.
https://rashtriyadinmaan.com
