एनडी तिवारी हुए BJP में शामिल


RDESController

 

दिल्ली.  वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी और उनके बेटे रोहित शेखर ने बीजेपी जॉइन कर लिया है. एन.डी. अपने पुत्र रोहित को राजनीति में स्थापित करने को प्रयासरत हैं. उन्होंने बेटे को समाजवादी पार्टी से यूपी की किसी सीट से टिकट दिलाने की कोशिश की. जब उनकी यह कोशिश परवान नहीं चढ़ी तो उन्होंने उत्तराखंड में बीजेपी से टिकट दिलाने की कोशिश शुरू की. वह जिस सीट से टिकट दिलाना चाह रहे हैं, उस सीट पर अभी बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित भी नहीं किया है. इसी के मद्देनजर एन.डी. तिवारी ने आज बीजेपी में शामिल हो गए.

उत्तराखंड में चुनाव से ऐन से पहले कांग्रेस को तब करारा झटका लगा जब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य भी बीजेपी में शामिल हो गए थे. राज्य के पूर्व सीएम विजय बहुगुणा समेत 9 कांग्रेस एमएलए भी बीजेपी में शामिल हो गए थे.


Scroll To Top
Translate »