BJP में शामिल हुए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर


लोकसभा चुनाव में नीरज शेखर अपने परिवार की परंपरागत सीट बलिया से टिकट की मांग कर रहे थे, पर समाजवादी पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। पार्टी के एक नेता ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के दोस्तों में शामिल रहे नीरज शेखर की पिछले कुछ दिनों से बातचीत भी बंद थी। नीरज शेखर ने अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के देहांत के बाद 2007 में बलिया से चुनाव लड़ा था।

इसके बाद 2009 के आम चुनावों में भी नीरज शेखर ने बलिया सीट पर अपना दबदबा बरकरार रखा। पर 2014 के चुनाव में मोदी लहर की वजह से नीरज शेखर चुनाव हार गए। इसके बाद समाजवादी पार्टी के टिकट पर नीरज शेखर 2014 के आखिर में राज्यसभा पहुंचे थे। सूत्रों का कहना है कि भाजपा उन्हें उनके इस्तीफे से खाली होने वाली सीट पर उपचुनाव के जरिए वापस राज्यसभा भेज सकती है।

राज्यसभा के सभापति हरिवंश की किताब ‘चंद्रशेखर- द लास्ट आइकन ऑफ आइडियोलॉजकल पॉलिटिस्क’ का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द विमोचन कर सकते हैं। ऐसे माना जा रहा है कि नीरज शेखर इससे पहले भाजपा में शामिल हो जाएंगे। नीरज शेखर उत्तर प्रदेश से नवंबर 2014 को राज्यसभा के लिए चुने गए थे। ऐसे में उनका कार्यकाल नवंबर 2020 तक था।


Scroll To Top
Translate »