नया पुलिसिंग फॉर्मूला लागू : यूपी में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए सभी जिलों में बने नोडल अफसर


लखनऊ |   यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार के लिए प्रदेश में पुलिसिंग का नया फॉर्मूला लागू किया गया है। इसके लिए हर जिले में डीजी से लेकर आईजी स्तर के अफसरों को नोडल अफसर बनाया गया है।

यूपी के सभी 75 जिलों में अलग-अलग नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। इस फॉर्मूले के तहत जिलों में तैनात एसपी, रेंज में आईजी व जोन में एडीजी के अलावा एक और नोडल अफसर की तैनाती की गई है। डीजी इंटेलिजेंस भावेश कुमार को लखनऊ का नोडल अफसर बनाया गया है।

इन जिलों के नोडल अफसर ये बनें:
आदित्य मिश्रा- मेरठ
आईजी रेंज आगरा ए सतीश गणेश- मैनपुरी
डीआईजी आजमगढ़ रेंज मनोज तिवारी- मऊ
डीजी जेल आनंद कुमार- आगरा

डीजी सीबीसीआईडी वीरेंद्र कुमार- कानपुर
एडीजी बीके सिंह- गाजियाबाद
एडीजी एटीएस डीके ठाकुर- गोरखपुर
एडीजी रेलवे संजय सिंघल- नोएडा।


Scroll To Top
Translate »