नए एसएसपी दीपक कुमार ने कहा हमे सुधार के लिये 60 दिन चाहिए का समय चाहिए


 

18157912_1833197697001427_5662786599030815901_n

 

मैं ही मैन नही हूॅ: दीपक कुमार

लखनऊ,। 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी गाजियाबाद के एसएसपी दीपक कुमार ने आज लखनऊ के एसएसपी का पदभार ग्रहण कर लिया। चार्ज सम्भालने के बाद डालीगंज स्थित पुलिस आफिस मे पत्रकारो से रूबरू होते हुए लखनऊ के नए कप्तान दीपक कुमार ने कहा कि मै कोई ही मैन नही हूॅ जो आते के साथ ही सब कुछ सही कर दूॅगा उन्होने कहा कि मुझे अभी समझने मे भी कुछ समय लगेगा इस लिए हमे 60 दिन चाहिए।

उन्होने कहा कि हमारा प्रयास होगा की हम बेहतर से बेहतर काम करे और जनता को पुलिस से सीधे जोड़े दीपक कुमार ने बताया की उनकी पहली प्राथमिक्ता होगी की शासन की मंशा के तहत पुलिस काम करे अन्सुलझी वारदातो के सम्बन्ध मे उन्होने बताया कि अब मैं आया ही अपने अधिकारियो के साथ मीटिंग करूगा और वारदातो के खुलासे का प्रयास किया जाएगा उन्होने बताया की गाॅव और वार्ड स्तर पर 15 सदस्य कमेटिया बनाई जाएंगी जिसमे सभी धर्मो और सभी जातियो के लोगो को रखा जाएगा सम्बन्धित थानेदार को ये जिम्मेदारी दी जाएगी कि वो हर सप्ताह वार्ड और गाॅव स्तर पर होने वाली कमेटी की मींिटगो की समीक्षा करें उन्होने शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए भी प्रयास करने की बात कही है

उन्होने कहा कि अपराधियो पर पैनी नजर रखी जाएगी और अपराधियो पर गैंगस्टर की कार्यवाही की जाएगी। श्री0 दीपक कुमार ने कहा कि उनका प्रयास होगा की जनता और पुलिस के बीच की दूरी कम हो और पुलिस जनता की मित्र बने बनारस, बागपत, मेरठ, मुजफ्फर , गाजियाबाद नगर जैसे महत्वपूर्ण जिलो मे कप्तान के तौर पर तैनात रह चुके अनुभवी कप्तान दीपक कुमार के राजधानी की कमान सम्भालने के बाद अब ये कयास लगाए जा रहे है कि अब दो चार दिन मे ही लखनऊ के थानेदारो की भी छटनी होनी तय है क्ूयंकि दीपक कुमार ने कहा भी है कि एक जिले मे अपनी समय अवधि पार कर चुके पुलिस कर्मियो को नियमता ट्रान्स्फर किया जाएगा

उन्हेने पत्रकारो को बताया कि एक दरोगा का एक जिले मे अधिक्तम कार्यकाल 6 साल और सिपाही का 15 वर्ष होता है उन्होने समय अवधि पार कर चुके पुलिस कर्मियो की सूची तैयार करने की बात भी कही है।


Scroll To Top
Translate »