नव नियुक्त समीक्षा अधिकारी शासकीय दायित्वों का निर्वहन बेहतर कार्यशैली एवं दक्षता के साथ, ईमानदारी एवं निष्ठा से करें: मुख्य सचिव


index
लखनऊ:    उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने कहा है कि जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर कार्य करना चाहिये, क्योंकि सकारात्मक कार्य एवं विचारधारा से व्यक्ति हमेशा ऊर्जान्वित रहता है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगोें को अपने अधिकार का प्रयोग अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का हल निकालने में करना चाहिए।
मुख्य सचिव ने यह विचार आज सचिवालय स्थित तिलक हाल में उ0प्र0 सचिवालय सेवा सीधी भर्ती संघ के वार्षिक अधिवेशन एवं नवनियुक्त समीक्षा अधिकारीगण के अभिनन्दन समारोह में व्यक्त किये। उन्होंने नव नियुक्त समीक्षा अधिकारियों का सचिवालय परिवार मंे स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगोें को यह सेवा अपनी छवि को स्थापित करने का एक अवसर है और इस अवसर का सदुपयोग बेहतर कार्यशैली एवं दक्षता के साथ ईमानदारी एवं निष्ठा से शासकीय दायित्वों को निभाने में अधिक से अधिक करें।
उन्होंने कहा कि ईमानदारी से अपने दायित्वों को निभाने वाला व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ता है, उसके लिए अवसरों की कमी नहीं होती है, वह कठिनाइयों एवं संघर्षो से विचलित नहीं होता है। उन्होेंने कहा कि हमारी सोच का भाव हमेशा किसी की मदद का होना चाहिये, क्योंकि किसी की मदद के पश्चात जो खुशी प्राप्त होती है, उसे व्यक्त नहीं, केवल महसूस किया जा सकता है।
समारोह में सचिव सचिवालय प्रशासन श्री प्रभात मित्तल सहित सचिवालय संघ के पदाधिकारीगण एवं सचिवालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
——

Scroll To Top
Translate »