नई दिल्ली। एनजीटी ने कहा है कि दिल्ली में किसी भी नयी डीजल गाड़ी का पंजीकरण न किया जाए। एनजीटी ने केंद्र और राज्य सरकार को आदेश दिया कि वह अपने विभागों के लिए कोई भी डीजल गाड़ी नहीं खरीदें ।
एनजीटी ने ऑड-ईवन नंबर फॉर्मूल पर उठाए सवाल
दिल्ली में अल्टरनेट डे पर ऑड और ईवन नंबर की गाड़ी चलाए जाने के सरकार के फैसले पर एनजीटी ने सवाल उठा दिए हैं। एनजीटी का कहना है कि यह फार्मूला अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएगा। इससे पॉल्यूशन कम होने की संभावना कम है। इसके साथ ही एनजीटी का यह भी कहना है कि इस फार्मूले के मुताबिक तो लोगों को दो कारें लेनी होंगी।
गौरतलब हैकि दिल्ली में पॉल्यूशन कंट्रोल करने को लेकर दिल्ली सरकार ने ऑड और ईवन नंबर फॉर्मूला लागू करने का फैसला किया है जिसके मुताबिक गाड़ियां सड़कों पर उनके नंबर के हिसाब से चलेंगीं। यह फॉर्मूला 1 से 15 जनवरी के बीच ट्रायल के तौर पर लागू किया जाएगा। इसके बाद फॉर्मूले का रिव्यू किया जाएगा।
क्या मतलब है ऑड और ईवन नंबर की गाड़ी से?
ईवन नंबर की गाड़ी-इसका मतलब है कि जिन गाड़ियों के आखिरी नंबर में 0, 2,4,6,8 जैसे डिजिट होंगे।
ऑड नंबर की गाड़ी- इसका मतलब जिन गाड़ियों के आखिरी नंबर में 1,3,5,7,9 जैसे डिजिट होंगे।
दिल्ली सरकार का 6 हजार एक्स्ट्रा बसें उतारने का फैसला
दिल्ली में अल्टरनेट डे पर ऑड और ईवन नंबर की गाड़ी चलाए जाने के सरकार के फैसले के बाद ट्रांसपोर्टेशन अरेंजमेंट को लेकर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। इसे देखते हुए सरकार ने 15 दिन के लिए दिल्ली की सड़कों पर 6 हजार एक्स्ट्रा बसें उतारने का फैसला लिया है। इसके अलावा 1.5 लाख ऑटो रिक्शा की तादाद को भी डबल करने की बात कही गई है। इस बारे में दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट मंत्री गोपाल राय ने बताया कि कि 15 दिन ट्रायल के दौरान ऑड और ईवन नंबर की गाड़िया चलाने के लिए प्राइवेट व्हीकल को सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक चलाया जाएगा। इसके अलावा संडे को किसी भी नंबर की गाड़ियां चलाई जा सकेंगीं।
2000 स्कूल बसें भी होंगी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में शामिल
दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट मंत्री गोपाल राय के मुताबिक
– 4000 कंट्रोक्ट बसें दिल्ली की सड़कों पर मौजूद रहेंगी।
– सीएनजी से चलने वाली 2 हजार स्कूल बसें भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट के तरह चलाई जाएंगीं।
– एक्स्ट्रा बसों कि किराए क्लस्टर बस मॉडल की तरह ही होंगें।
– ऑटो रिक्शा भी बढ़ाकर दो शिफ्टों में चलाए जाएंगे। एक ऑटो रिक्शा पर दो ड्राइवर होंगे जो दो शिफ्ट में काम करेंगें।
– ऑटो रिक्शा के लिए ‘पूछो’ एप शुक्रवार को लांच किया जाएगा। इसे 25 दिसंबर से डाउनलोड किया जा सकता है।
– रेलवे से सब अर्बन लोकल सेवा के फेरे बढ़ाए जाने के लिए कहा जाएगा।
– दिल्ली की सभी बस लेन को मार्क किया जा रहा है। यह काम 1 जनवरी तक पूरा हो जाएगा।
– लेन तोड़ने वाली बसों पर हैवी पैनल्टी लगाई जाएगी। यह फाइन 5 हजार रुपये तक हो सकता है।
– ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने दिल्ली के लोगों से PUC (पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल) सर्टिफिकेट जल्द से जल्द ले लेने की अपील भी की है।
https://rashtriyadinmaan.com

