लखनऊ। एटा में आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर छछैना नहर पुल के नजदीक ट्रक और टै्रक्टर की भिडंत में १९ लोगों की मौत हो गई। जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया और पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। सूचना मिलने पर प्रभारी डीएम और एसएसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। वहीं मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
मलावन थाना क्षेत्र के गांव पुरांव में भागवत कथा का शनिवार को समापन हुआ था। इसके बाद ग्रामीण दो ट्रैक्टरों में सवार होकर छछैना स्थित नहर पर कलश विर्सजन करने जा रहे थे। तभी रास्ते में एटाकी ओर से जा रहे ट्रक संख्या यूपी ८२ यू ९६४४ ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गए। इसके बाद ट्रैक्टर में सवार ग्रामीण ट्रक के नीचे दब गए। हादसे में १९ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में आठ बच्चे और ११ महिलाएं शामिल हैं। वहीं दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। चीख पुकार सुन दौड़े आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे के बाद घटना स्थल पर कोहराम मच गया। गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। वहीं पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। हादसे की सूचना पर प्रभारी डीएम, एसएसपी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मौके पर बचाव कार्य जारी है।
https://rashtriyadinmaan.com
