निम्बस देवरेज्स प्राइवेट लिमिटेड पर वाणिज्य कर विभाग का छापा


tax-539d61cd4bee0_m

लखनऊ ।  वाणिज्य कर विभाग के  डिप्टीकमिश्नर डा. शिव आसरे सिंह के नेतृत्व में आज निम्बस देवरेज्स प्राइवेट लिमिटेड पर  छापा मारा गया। इस दौरान कई खमिया मिलने पर विभाग ने एक लाख की जमानत राशि जमा कराई।

इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार बन्थरा में मिनरल वाटर बनाने वाली कम्पनी निम्बस देवरेज्स प्राइवेट लिमिटेड पर वाणिज्य कर विभाग ने  छापा मारा | कार्रवाई में वाणिज्य कर विभाग की तीन टीमों में पाॅच अधिकारी शामिल थे। इस दौरान टीम ने पाया कि उक्त कम्पनी का टीन नम्बर निलम्बित था तथा यह फर्म झांसी में पंजीकृत थी। निलम्बित टिन नम्बर के बाद भी इस कम्पनी द्वारा निर्माण एवं बिक्री का कार्य किया जा रहा था।

बिक्री और उत्पादन का कोई नियमित रिकार्ड नही था। बिक्री को अनियमित रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा था। लुज पर्चो पर भारी खरीद और ब्रिकी अंकित थी। टीम को इस दौरान 2.5 लाख पर 1 लाख रूपये की जमानत राशि टीम ने जमा कराई । जाॅच टीम का मानना है कि इस कम्पनी द्वारा कम से कम एक करोड़ के टर्नओवर पर कर चोरी की गई।


Scroll To Top
Translate »