मुख्य सचिव की विश्व बैंक की टीम एवं नमामि गंगे योजना के वरिष्ठ अधिकारी से भेंट
लखनऊ: प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दीपक सिंघल ने कहा कि गंगा नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित कराया जाये कि गंगा नदी का जल स्तर घटने न पाये। उन्होंने कहा कि गंगा नदी को निर्मल एवं प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु प्रदेश सरकार पूरा सहयोग करेगी।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में वल्र्ड बैंक के सीनियर वाटर रिर्सोसेज मैनेजमेंट स्पेशियलिस्ट श्री जुन मातासुमोतो, सीनियर वाटर एण्ड सेनिटेशन स्पेशियलिस्ट श्री राजेश बालासुब्रमनियन, सीनियर वाटर इकोनाॅमिस्ट डाॅ0 हल्ला एम0 क्ददुमि सहित नमामि गंगे योजना के वरिष्ठ अधिकारी से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गोमती नदी को प्रदूषण मुक्त एवं निर्मल धारायुक्त बनाने हेतु निर्धारित कार्य योजना के अनुसार कार्यों को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि गोमती नदी के किनारे पर्यावरण एवं सांस्कृतिक स्थलों को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने के आवश्यक कार्य सुनिश्चित कराये जायें।
श्री सिंघल ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश की वरुणा नदी सहित अन्य नदियों को भी प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि गंगा नदी की सफाई हेतु मात्र कार्य योजना बनाना ही काफी नहीं है, बल्कि कार्य योजना के अनुसार धरातल पर निर्धारित कार्य अवधि में आवश्यक कार्यों को अंजाम देना होगा। उन्होंने कहा कि वे रिपोर्टों पर नहीं बल्कि धरातल पर किये गये कार्यों पर तथा योजनाओं के वास्तविक क्रियान्वयन पर विश्वास करते हैं।
https://rashtriyadinmaan.com

