
लखनऊ| केन्द्रीय सड़क परिवहन राष्ट्रीय राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी कल एक दिवसीय दौरे पर उ0प्र0 में रहेंगे। श्री गडकरी हेपीकाप्टर द्वारा प्रात 10.30 बजे पीलीभीत पहुंचेगे। श्री गडकरी पीलीभीत-शाहजहांपुर, चंदौसी तथा बुलन्दशहर की कई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेगे।
श्री गडकरी सुबह 11.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पीलीभीत पुरानपुर 730 पर टू-लेन, का शिलान्यास करंेगे तथा पूरनपुर-खुटार सेक्सन के अपग्रडेशन का शिलान्यास करेंगे। 11.50 बजे शाहजहापुर पहुंचकर एनएस 730ए पर सिंगल लेन सड़क का शिलान्यास करेंगे। जहां से हेलीकाप्टर द्वारा चंदौसी पहुंचकर दोपहर 2.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 93 अलीगढ़ से मुरादाबाद तक टू-लेन का शिलान्यास करेंगे।
चंदौसी से हेलीकाप्टर द्वारा बुलन्दशहर राष्ट्रीय राजमार्ग 235 पर पहुंचकर दोपहर 2.50 बजे मेरठ-बुलन्दशहर सेक्शन फोरलेन का शिलान्यास करेंगे। बुलन्दशहर से सायं 4 बजे हेलीकाप्टर द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
https://rashtriyadinmaan.com
