नोएडा के किसान भैंसों ट्रैक्टरों के साथ करेंगे नोएडा प्राधिकरण का घेराव— टिकैत संगठन


 

16 सितम्बर तक नोएडा प्राधिकरण से किसानो की आबादियों निस्तारण नहीं हुआ तो

lucknow  |   भारतीय किसान यूनियन टिकैत का याकूबपुर गांव मे चल रहे अनिश्चित कालीन धरना किसान बचाओ आबादी बचाओ आंदोलन के तहत आज दिनांक 15-9-2019 को एक पंचायत का आयोजन किया गया पंचायत की अध्यक्षता बाबा लज्जाराम प्रधान राष्ट्रीय सचिव भाकियू ने की व संचालक अशोक भाटी ब्लाक अध्यक्ष भाकियू ने किया |  पंचायत मे आये सभी किसानो ने एक मत मे होकर निर्णय लिया गया कि प्राधिकरण व शासन द्वारा किसानो को 9 सितम्बर की पंचायत मे आश्वासन दिया गया था की आने वाली 16 सितम्बर तक किसानो की आबादियों का निस्तारण कर दिया जायेगा अगर नोएडा प्राधिकरण किसानों की पुरानी आबादियों का निस्तारण नहीं किया तो उसका अंजाम शासन-प्रशासन प्राधिकरण को भुगतना पड़ेगा |

आज सभी गांव के किसानो एव भारतीय किसान यूनियन टिकैत के एनसीआर अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने कहा है की 16 तक आबादियों का निस्तारण नही हुआ तो नोएडा प्राधिकरण का घेराव किया जायेगा प्राधिकरण के गेट पर गांव से लाकर गाय भैंस बांधकर धरना देंगे|

आज की पंचायत मे उपस्तिथ बीसी प्रधान शहदरा जय राम मुखिया जी नवी प्रधान जी बेली भाटी जी गजेन्द्र चौधरी जी महेश खटाना जा कर्मबीर भाटी जी दीपक भाटी जी राजेन्द्र प्रधान जी लाला चौधरी जी रवि प्रधान जी राजे प्रधान जी चन्द्रपाल बाबू जी सुरेन्द्र ढाक वाला देवेन्द्र जी प्रविन्द्र अवाना जी रविन्द्र भगत जी गौतम अवाना जी भरत अवाना जी सुमित तंवर जी योगी नम्बरदार जी विपिन नेता जी प्रितम नागर जी रविन्द्र भाटी जी नरेश शर्मा जी चहातराम मास्टर जी प्रमोद टाईगर प्रदीप डेडा सरिता सुमन सरोज देवी अमित डेडा धीरेश नम्बरदार करीब 40 गांवो के प्रधानो ने एक मत होकर सैकडो की उपस्तिथि दर्ज करायी |

यह जानकारी सुभाष चौधरी एनसीआर अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन ,पवन खटाना प्रदेश प्रवक्ता ने दी |


Scroll To Top
Translate »